हमीरपुर, अक्टूबर 8 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू कर दिया। सीएमओ कार्यालय में जनपद भर के संविदा कर्मचारी धरने पर बैठ गए। दिन भर नारेबाजी का दौर चलता रहा। संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: कार्य बहिष्कार रख एनएचएम कर्मियों ने दिया धरना, विभागीय कामकाज प्रभावितकार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद भर में स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। जिसमें कर्मचारियों ने 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके क...