Hamirpur News: काम के दौरान मानसिक तनाव से मुक्ति के दिए गए टिप्स
हमीरपुर, जुलाई 30 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक कुशल, पारदर्शी एवं जनमुखी बनाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत विकास विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में "तनाव प्रबंधन-काम के दबाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना" विषय पर विशेषज्ञ प्रशिक्षक डॉ.नीता (साइकोथैरेपिस्ट) द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ.नीता ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते कार्यभार, समयबद्ध दायित्वों, जनअपेक्षाओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों तथा बदलती जीवनशैली के कारण तनाव जीवन का सामान्य हिस्सा बन गया है। यदि तनाव का समय रहते उचित प्रबंधन न किया जाए तो यह व्यक्ति की कार्यक्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक संतुलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.