Hamirpur News: कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर बाइक सवार की सांड़ से टकराकर मौत
हमीरपुर, अगस्त 8 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर हमीरपुर-महोबा बार्डर पर शुक्रवार की देर रात सांड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।मौदहा कोतवाली के गुरदहा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह का 25 वर्षीय पुत्र आशीष सिंह शुक्रवार को महोबा किसी काम से गया था। देर रात बाइक से वापस गुरदहा गांव लौट रहा था। कानपुर-सागर हाईवे के खन्ना टोल प्लाजा को पार करने के बाद हाईवे पर अचानक आए सांड़ से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में एंबुलेंस में लादकर सीएचसी मौदहा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसकी मौत की पुष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.