Hamirpur News: कस्टमर केयर नंबर खोजना पड़ा किसान को भारी
हमीरपुर, जुलाई 9 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजकर संपर्क करना एक किसान को महंगा पड़ गया। खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले साइबर ठग ने तकनीकी सहायता के बहाने किसान के बैंक खाते से 39 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।मोहल्ला उपरौस निवासी किसान मुजीबुर रहमान ने बताया कि उन्होंने एक मोबाइल ऐप का सब्सक्रिप्शन लिया था। भुगतान संबंधी समस्या आने पर उन्होंने गूगल पर मिले कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। व्हाट्सएप कॉल के जरिए ठग ने तकनीकी सहायता के नाम पर आवश्यक जानकारी हासिल कर ली, जिसके कुछ देर बाद उनके खाते से 39 हजार रुपये निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और कोतवाली में अज्ञात ठग के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कस्टमर केयर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.