Hamirpur News: कपड़े खरीदने आई युवती लापता
हमीरपुर, अगस्त 24 -- Hamirpur News: राठ। कपड़े खरीदने राठ आई 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के वापस घर नहीं पहुंचने पर पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली के मवई गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे उसकी 22 वर्षीय पुत्री कपड़े खरीदने के लिए घर से राठ कस्बा आई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। काफी देर तक पुत्री के घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 13 वर्षीय किशोरी लापता, नानी की तहरीर पर मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.