हमीरपुर, अगस्त 22 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अरतरा में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय की छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर अशोभनीय टिप्पणी करने, भोजन और साफ-सफाई को लेकर गंभीर शिकायतें नायब तहसीलदार के समक्ष दर्ज कराईं। एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और छात्राओं के बयान दर्ज किए। शनिवार को अरतरा गांव के मिनी सचिवालय में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था। चौपाल में अधिकारियों की मौजूदगी के दौरान निकटवर्ती कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार राम लखन कमल से शिकायत की। छात्राओं ने प्रधानाध्यापक महेश यादव के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता, गंदगी और अन्य अव्यवस्थाओं की शिकायत भी की...