हमीरपुर, जुलाई 14 -- Hamirpur News: हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर से "समाधान समारोह" (विशेष लोक अदालत) के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान में 21, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होने वाले "समाधान समारोह" का उद्देश्य आपसी सहमति, संवाद एवं सौहार्दपूर्ण समझौते के माध्यम से लंबित वादों का त्वरित, सरल एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को विशेष लोक अदालत के महत्व से अवगत कराएगा तथा पात्र वादकारियों को इस अवसर का लाभ उठाकर अपने...