हमीरपुर, अक्टूबर 4 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। विकासखंड मुस्करा की ग्राम पंचायत न्यूरिया में ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत का फर्जी निस्तारण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सचिव ने शिकायतकर्ता से ओटीपी मांगी और ओटीपी न देने पर ग्रामीणों को मूर्ख कहकर अपमानित किया। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। न्यूरिया गांव के राजू प्रसाद, सियाराम, बच्चीलाल, शिवप्रसाद ने बताया कि उनके मोहल्ले की कच्ची सड़क कई वर्षों से दलदल बनी हुई है। सड़क बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से कई बार कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर मोहल्ले के संजय प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, राजू प्रजापति और कन्हैया प्रजापति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी。 ...