Hamirpur News: ऑटो-बाइक की टक्कर, बुजुर्ग समेत तीन घायल
हमीरपुर, जुलाई 28 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलौली के पास सोमवार को ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में ऑटो सवार 75 वर्षीय बुजुर्ग सहित ऑटो चालक और बाइक सवार घायल हो गए। वृद्ध की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।कम्हरिया निवासी रमजानी ऑटो में सवारियां लेकर मौदहा से कम्हरिया जा रहा था। इसी दौरान कम्हरिया से मौदहा की ओर आ रही तेज रफ्तार बाइक से सिलौली गांव के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में ऑटो सवार 75 वर्षीय श्यामलाल निवासी कम्हरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार राजवीर और ऑटो चालक रमजानी को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.