हमीरपुर, अक्टूबर 13 -- Hamirpur News: कुरारा। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने मंगलवार को थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना, पुलिस भोजनालय तथा परिसर में स्थापित सीसीटीवी प्रणाली का गहन अवलोकन किया गया। अभिलेखों की गुणवत्ता एवं अद्यतन स्थिति का परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। थाना परिसर की साफ-सफाई एवं समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक व...