हमीरपुर, अगस्त 13 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर में लक्ष्मीबाई तिराहे से शहीद स्मारक तक जिले के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, सुनील पाठक, दुष्यंत सिंह परिहार, लक्ष्मी नारायण, सत्तीदीन प्रजापति, युवराज सिंह, प्रमुख आशीष पालीवाल, चेयरमैन कुलदीप निषाद, अम्ब्रेस कुमारी, संजय दीक्षित, शिवशंकर सिंह, लाला राम निषाद मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट...