हमीरपुर, अगस्त 13 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। कोतवाली के सरसई गांव के निकट औंता मोड़ पर शिक्षक दंपति की बाइक की ई-रिक्शा से भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शिक्षक के सिर में हेलमेट के टुकड़े टूटकर घुस गए। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज उरई ले जाते समय रास्ते में शिक्षक की मौत हो गई। इससे शिक्षक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शव का उरई में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गोहांड ब्लाक के कन्या प्राथमिक विद्यालय चिल्ली में 35 वर्षीय रमेशचंद्र अहिरवार की तैनाती थी। उनकी पत्नी रश्मि प्राथमिक विद्यालय खरेहटा माफ में प्रधानाध्यापिका हैं। दंपति रोज कार से स्कूल आते-जाते थे। गुरुवार को बाइक से निकले थे। सुबह करीब सात बजे के आसपास राठ कोतवाली के औंता मोड़ के पास अचानक मोड़ से आए ई-रिक...