हमीरपुर, सितम्बर 28 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। दो दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के बाद इंगोहटा और आसपास के गांवों में जलभराव की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। बारिश थमने के 24 घंटे से अधिक समय बाद भी खेत-खलिहान पानी में डूबे हैं। चारों ओर पानी से घिरा इंगोहटा गांव टापू जैसा नजर आ रहा है। ग्रामीणों का बाहरी क्षेत्रों से संपर्क प्रभावित होने के साथ ही आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।गांव के समीप बहने वाला लीणा नाला उफान पर है। नाले का पानी बढ़ने से इंगोहटा से मुमुक्ष आश्रम को जोड़ने वाले दोनों प्रमुख रास्ते जलमग्न होकर बंद हो गए हैं। कई फीट पानी भरा होने के कारण इन मार्गों पर आवागमन पूरी तरह ठप है। आश्रम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Shamli News: बारिश के बाद बिगड़ी जलनिकासी व्...