Hamirpur News: इंगोहटा-छानी के एप्रोच मार्ग में फंसा ईट लदा ट्रक, आवागमन ठप
हमीरपुर, जुलाई 26 -- Hamirpur News: इंगोहटा-छानी मार्ग किलोमीटर संख्या दो एवं तीन के मध्य निर्माणाधीन पुलिया का एप्रोच मार्ग बारिश से राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। रविवार सुबह एक ईंट लदा ट्रक फंसने से यह मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद हो गया है। दोपहर बाद ईंट खाली करके ट्रक को बाहर किया गया। ट्रक फंसने से 10 घंटा ही यातायात बंद रहा। पिछले चार माह से इंगोहटा-छानी मार्ग के किलोमीटर संख्या दो और तीन के बीच बहने वाले नाले की पुलिया में निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन पुलिया के समीप आवागमन के लिए एप्रोच मार्ग बनाया गया है। बारिश चलते यह एप्रोच मार्ग बुरी तरह से ध्वस्त हो गया है। आए दिन यहां भारी वाहन फंस जाते हैं। रविवार को सुबह ईंट लादकर बहराइच से मवईजार जा रहा है ट्रक एप्रोच मार्ग में फंस गया। इससे एप्रोच मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। जिसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.