हमीरपुर, जुलाई 14 -- Hamirpur News: रुआ सुमेरपुर, संवाददाता। बड़ी आबादी वाले इंगोहटा गांव की तीन प्रमुख संपर्क सड़कें बदहाली की तस्वीर पेश कर रही हैं। इंगोहटा से अरतरा, बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से गांव के अंदर जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।

ग्रामीणों की चिंताएँ ग्रामीणों के अनुसार, रेलवे स्टेशन मार्ग को छोड़कर शेष दोनों सड़कों की मरम्मत लगभग दो वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने कराई थी। लेकिन घटिया निर्माण कार्य और रखरखाव के अभाव में आज उनकी स्थिति फिर से बदहाल हो गई है। सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग अरतरा मार्ग से अरतरा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ...