हमीरपुर, सितम्बर 30 -- Hamirpur News: मुस्करा। कस्बा स्थित बीआरसी चंदौरा रोड पर संचालित आधार केंद्र पर बच्चों के आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का बड़ा खेल सामने आया है। भारत सरकार व यूआईडीएआई के स्पष्ट नियमों के बावजूद केंद्र संचालक द्वारा शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए खुलेआम 180 रुपए वसूले जा रहे हैं, जबकि यह सेवा पूर्णत: नि:शुल्क है। इस अवैध वसूली और मनमानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में केंद्र संचालक मोहित कुमार खुलेआम यह स्वीकार करता नजर आ रहा है कि आधार कार्ड बनाने के लिए 180 रुपए लगते हैं। ग्रामीण व अभिभावक जब इस बात का विरोध करते हैं, तो उन्हें नियमों का हवाला देने के बजाय बोल दिया जाता ...