Hamirpur News: आग की अलग-अलग घटनाओं में पांच लाख की संपत्ति खाक
हमीरपुर, नवम्बर 10 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। गत रविवार एवं सोमवार की रात अलग-अलग स्थानों में लगी आग से करीब पांच लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई। तीनों घटनाएं आतिशबाजी की चिंगारी से घटित हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। रविवार को रात करीब 9.30 बजे कस्बे के वार्ड नंबर तीन में पटाखे की चिंगारी से प्रेमचंद के घर में आग लग गई। आग से करीब एक लाख की गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। दूसरी घटना हाईवे किनारे वार्ड नंबर 16 में हुई। यहां पर प्रभात गुप्ता की कबाड़ की दुकान में आग लग जाने से करीब दो लाख का कबाड़ जलकर खाक हो गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ब्यूटी पार्लर समेत दो मकानोंं में आग, लाखों का नुकसान फायर दस्ते ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। तीसरी घटना सोमवार की रात कुंडौरा गांव में मुन्नालाल के घर में हुई। रात करीब आठ बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.