हमीरपुर, सितम्बर 17 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित दो कृषक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों किसानों को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें पुरुष की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर किया है। सिसोलर थानाक्षेत्र के टोलामाफ गांव निवासी काशीराम पुत्र वृंदा प्रजापति व प्रभा पत्नी अनिल अपने-अपने खेतों में जानवरों चराने गए हुए थे। मंगलवार देर शाम वे खेतों से जानवरों को निकालकर घर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक आसमान में बादल छाने के साथ तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे दोनों झुलस गए। लहूलुहान हालत में ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक प्रभा का इलाज जारी है, लेकिन काशीराम की स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर कानपुर रे...