हमीरपुर, सितम्बर 2 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। राठ-उरई मार्ग पर बुधवार को तड़के पांच बजे अन्ना गोवंश से बचने की कोशिश में दो कारों की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें कुल सात लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चार को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। एक कार में उत्तराखंड और दूसरी में कानपुर देहात के लोग सवार थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

हादसे की जानकारी पुलिस के मुताबिक बुधवार को तड़के सूचना मिली कि राठ-उरई मार्ग में ग्राम बिगवां-कुम्हरिया रोड के पास दो कारों में टक्कर हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कारों में फंसे घायलों को निकालकर एंबुलेंस के जरिए सीएचसी राठ पहुंचाया।

घायलों की पहचान हादसे में उत्तराखंड नंबर वाली कार का 31 वर्षीय चालक अमित शर्मा, इसका 55 वर्षीय पिता रोशन ला...