हमीरपुर, अगस्त 22 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। बारावफात के जुलूस को लेकर मुख्यालय के साबरी गेस्ट हाउस में अंजुमन फिदाए रसूल कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष वली अहमद साबरी ने की। जिन्होंने बारावफात का जुलूस पूरे अदब के साथ निकालने की अपील की।बैठक में कमेटी के अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने की हिदायत दी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा जुलूस पूरी शांति, अनुशासन और अदब के साथ निकाला जाए ताकि शहर में भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम पहुंचे। वही शहर काज़ी अजमत अली ने लोगों से अपील की कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को मोहब्बत, अमन और भाईचारे के साथ मनाया जाए। यह भी पढ़ें- Katihar News: किसी अफवाहों पर ध्यान ना दें , पुलिस को करें सूचित यह महीना इंसानियत और मोहब्बत क...