Hamirpur News: अतिवृष्टि से खराब फसलों का मांगा मुआवजा
हमीरपुर, सितम्बर 7 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन युवा ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चित्रा निर्वाल को दिया। अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा मांगा। भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राजपूत के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने अतिवृष्टि और जलभराव से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। साथ ही फसल बीमा में कथित धांधली की शिकायत करते हुए किसानों को पारदर्शी तरीके से बीमा का लाभ दिलाने व बीमा अवधि बढ़ाने की मांग की गई। तालाबों, कुओं और चकरोडों पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.