हमीरपुर, अगस्त 31 -- Hamirpur News: राठ। सरसैंडा गांव स्थित स्वामी ब्रह्मानंद बांध में गत शुक्रवार को मिले तकरीबन 40 वर्षीय युवक के शव का पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद सोमवार को हो गया है। शव की पहचान के लिए सीएचसी के शव गृह में 72 घंटे रखा गया था। लेकिन उसके परिजन नहीं आये। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...