हमीरपुर, सितम्बर 9 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के इंगोहटा गांव में करीब सौ वर्ष पुराना कुआं नीचे से धंसने से आसपास के मकानों और मंदिर पर खतरा मंडराने लगा है। कुआं करीब 10 फीट तक धंसा है। ग्रामीणों के अनुसार बरसों से कुआं सूखा पड़ा था। इस साल हुई अत्यधिक बारिश की वजह से कुएं में पानी उतर आया और इसकी नींव करीब दस फीट तक धंस गई है। कुएं की दीवार भी गिरी है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर कुएं की पुराई कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राचीन कुआं नीचे से करीब 10 फीट तक धंस गया है। कुएं की नींव बैठ गई है। कुआं सालों से सूखा पड़ा था। इस साल बारिश के दौरान इसमें कहीं से जलस्रोत फूटे और पानी आ गया। फिर अचानक कुएं की नींव धंस गई और एक हिस्से की दीवार भी ध्वस्त हो गई। कुएं के ...