Hamirpur News: अंदरुनी कलह का खामियाजा भुगत रहे किसान
हमीरपुर, नवम्बर 21 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। कस्बा बिवांर के मौदहा रोड किनारे स्थित सहकारी समिति में अंदरूनी कलह का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सचिव के निलंबन और नए प्रभारी सचिव के ज्वाइन न होने से खाद वितरण का कार्य प्रभावित हो गया है। किसानों को महंगे दामों पर निजी दुकानों से खाद लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। समति में दो पैक्स बिवांर, भुजपुर और रूरी पारा संचालित हैं। दोनों पैक्स से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के किसानों को खाद दी जाती है। विगत एक पखवाड़े में समिति में उथल-पुथल को लेकर सचिव नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया। जिससे खाद वितरण का कार्य प्रभावित रहा है। प्रभारी सचिव प्रीतम कुशवाहा ने रूरी पारा पैक्स में खाद का वितरण किया, वहीं बिवांर पैक्स में तीन सौ बोरी खाद का वितरण दोपहर तक कर दिया गया। जिसमें कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.