Hamirpur News: अंडरब्रिज निर्माण से इंगोहटा-अरतरा मार्ग ठप, ग्रामीण परेशान
हमीरपुर, जुलाई 20 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। रेलवे गेट संख्या 25 पर अंडरब्रिज निर्माण कार्य और रेलवे गेट संख्या 26 स्थित अंडरब्रिज की बदहाल स्थिति के कारण इंगोहटा-अरतरा संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे क्षेत्र के किसानों, फैक्टरी कर्मियों, छात्रों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आवागमन के लिए करीब 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इंगोहटा से अरतरा को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों की प्रमुख संपर्क कड़ी है। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में श्रमिक सुमेरपुर की औद्योगिक इकाइयों में काम करने जाते हैं, जबकि आसपास के गांवों के छात्र इंगोहटा स्थित विद्यालयों तक पहुंचते हैं। किसान भी अपने खेतों तक जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं。
रेलवे गेट स्थिति ग्रामीणों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.