हल्द्वानी, नवम्बर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। विकास खंड धारी के सभागार में शनिवार को सहकारिता विभाग और नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से किसान ऋण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह रैकुनी ने की। मेले के दौरान धारी क्षेत्र के 26 कृषकों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 38 लाख रुपये के ऋण के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह रैकुनी ने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी ऋण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और किसानों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख धारी भावना, बैंक निदेशक दीपा बिष्ट, हरीश अटवाल, मंत्री प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप बिष्ट, खंड विकास अधिकारी जगदीश चंद्र पंत, उत्तराखंड राज्य...