Haldwani News: 25 से पूछताछ, 50 कैमरे देखे, फिर भी पकड़ से दूर गोली मारने वाला
हल्द्वानी, नवम्बर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हाइडिल स्थित बेड़ी खत्ता में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में बीएसएनएल कर्मी को गोली लगने के मामले में अब कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अब तक 25 से अधिक लोगों से पूछताछ व 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है, लेकिन गोली किसने और किस मकसद से चलाई, यह वजह सामने नहीं आ पाई है। वहीं, घटना के इतने दिन बाद भी घायल कर्मी के सीने के पास कंधे में फंसी गोली नहीं निकाली जा सकी है। प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही 25 से अधिक स्थानीय लोगों से पूछताछ कर ली गई है। जो भी संदिग्ध दिखाई दे रहा है, उससे पूछताछ की जा रही है और कुछ संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.