हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड के सरकारी कॉलेजों में दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने राज्य के 25 राजकीय स्नातकोत्तर एवं डिग्री महाविद्यालयों के छात्राओं के लिए बने हॉस्टलों को जल्द शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित प्राचार्यों को हॉस्टल में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं की सूची और छात्रावास की तस्वीरें ईमेल के जरिए भेजने को कहा है। निदेशालय की ओर से जारी प्राध्यापकों के माध्यम से कक्षाओं में आवेदन पत्र वितरित कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रामनगर, रानीखेत, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, गोपेश्वर, उत्तरकाशी समेत प्रदेश के 25 बड़े कॉलेजों को इसमें शामिल किया गया है। छात्रावास आवंटन में मेधावी, आर्थिक रूप से कमजोर और आरक्...