हल्द्वानी, जुलाई 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल बैंक लिमिटेड ने शुक्रवार को अपना 105वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी एवं आसपास की शाखाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बैंकिंग जागरूकता रैली निकालकर लोगों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल बैंकिंग और साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित समारोह में बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने बैंक के साथ जुड़े अपने अनुभव साझा किए और बैंक की गौरवशाली यात्रा को याद किया। बैंक परिवार ने उनका स्वागत करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Moradabad News: नैनीताल बैंक का 105वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गय...