Haldwani News: 100.52 ग्राम स्मैक संग एक दबोचा
हल्द्वानी, अगस्त 12 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी यूएस नगर से स्मैक लेकर आया था।एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली हल्द्वानी के एसएचओ विजय मेहता व एसओजी की टीम मंगलवार रात चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आनन्दपुर गैस गोदाम तिराहे से लगभग 60 मीटर पंचायतघर की तरफ रोड किनारे एक व्यक्ति बाइक पर बैठा दिखा। पुलिस जब उसके पास जाने लगी तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया और शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से 100.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान विक्रम आर्या निवासी आनन्दपुर, मुखानी के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह ये स्मैक शक्तिफार्म, यूएस नगर से लेकर आया था और बेचने की फिराक में था। टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.