हल्द्वानी, नवम्बर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति नहीं होने से राज्य आंदोलनकारियों के सपने अधूरे हैं। यह बात राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को साथी संगठन की ओर से डिफेंस एकेडमी, हल्द्वानी में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कही। वक्ताओं ने कहा कि अलग राज्य गठन के पीछे बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार के अवसर और ग्रामीण विकास की परिकल्पना थी, लेकिन आज भी युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। वहीं, नशा, भ्रष्टाचार, अवैध खनन और भूमाफिया का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: सम्मान समारोह में अव्यवस्थाओं पर भड़के आंदोलनकारी, बीच में छोड़कर ग...