Haldwani News: 'वरिष्ठ कर्मियों को प्रभारी पर्यवेक्षक बनाए नगर निगम'
हल्द्वानी, अगस्त 21 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने वरिष्ठ सफाई कर्मियों को प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक के पद पर तैनात करने की मांग की है। शुक्रवार को नगर आयुक्त परितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपकर कहा कि कार्मिकों को वर्षों से निगम प्रशासन की अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है।प्रभारी पर्यवेक्षक के पद पर तैनाती की स्पष्ट नियमावली नहीं होने से वरिष्ठ सफाई कार्मिकों को नुकसान हो रहा है। सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों और उनके आश्रितों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह के भीतर ठोस कदम नहीं उठाने पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। इस मौके पर मुकेश, विश्वास, राजेश, अलंकार, राजेश, प्रेम सिंह, जयपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.