Haldwani News: 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के बीच विराजे बप्पा
हल्द्वानी, सितम्बर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से सोमवार को पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही अलग-अलग जगहों पर शोभायात्राओं ने माहौल को भक्ति रस में डुबो दिया। ढोल-नगाड़ों और बप्पा के जयकारों के बीच रामलीला मैदान, पटेल चौक, बरेली रोड पर हिमालया फार्म, प्राचीन राम मंदिर और हाईडील कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर के अलावा मुखानी, राजपुरा, रेलवे बाजार आदि स्थानों पर भगवान गणेश विराजमान हुए। वैश्य महासभा की ओर से रामलीला मैदान में पंडित विवेक शर्मा ने विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई। पहले दिन गुरु प्रवचन के साथ बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में वैश्य महासभा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.