हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित वार्षिकोत्सव 'क्रीसेंडो के तहत सोमवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। भावी डॉक्टरों ने नृत्य, संगीत, अभिनय और फैशन शो में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डांस ड्रामा से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य और अभिनय का बेहतरीन समन्वय पेश किया। इसके बाद आयोजित गायन प्रतियोगिता और इंटर-बैच बैंड स्पर्धा में प्रतिभागियों के सुरों की तान ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। सूफी नाइट में छत्तीसगढ़ से आए प्रसिद्ध भारती ब्रदर्स ने अपनी सुरीली और प्रभावशाली गायकी से समां बांध दिया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय आर्या ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मव...