हल्द्वानी, सितम्बर 4 -- Haldwani News: रामनगर, संवाददाता। ग्राम सभा सुंदरखाल में ग्राम स्तरीय संयुक्त वनाधिकार समिति की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में कोसी नदी के तटबंध, चेक डैम निर्माण की पुरजोर मांग की गई। वक्ताओं ने इस बात पर कड़ा रोष जताया कि कोसी नदी के किनारे बसे सैकड़ों परिवारों पर हर वर्ष बाढ़ और भू-कटाव का गंभीर खतरा मंडराता रहता है। वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीणों की जान-माल की रक्षा के लिए कोसी नदी के किनारे तत्काल मजबूत चेक डैम एवं बाढ़ सुरक्षा तटबंधों का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को विस्थापन व संकट का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पानी का दबाव बढ़ने से मधुरापुर में रिंग बांध धंसा, ग्रामीणों में दहशत बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 सितंबर को क्षेत्र में...