Haldwani News: ठगों ने खाते में सेंधमारी कर 84 हजार निकाले
हल्द्वानी, अक्टूबर 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी। साइबर ठगों ने रेलवे बाजार स्थित एक बैंक के खाताधारक के खाते से यूपीआई के माध्यम से तीन संदिग्ध लेनदेन कर कुल 83 हजार 999 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर ठगी की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित ने तहरीर देकर कहा कि 10 अक्तूबर को उनके बैंक खाते से तीन संदिग्ध लेनदेन हुए। इनमें 30 हजार, 29 हजार और 24 हजार रुपये की धनराशि निकाली गई। पीड़ित को आशंका है कि उनके खाते से हुई निकासी साइबर धोखाधड़ी अथवा अनधिकृत बैंकिंग गतिविधि का परिणाम है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर भी शिकायत दर्ज कर दी थी। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.