हल्द्वानी, जुलाई 2 -- Haldwani News: ​रामनगर। नगरपालिका की ओर से होटल व्यवसायियों के वार्षिक शुल्क में की गई वृद्धि के खिलाफ स्थानीय व्यापारियों और युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल को ज्ञापन सौंपकर बढ़े हुए बड़े हुए शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की है। कहा कि होटलों का वार्षिक शुल्क Rs.250 से बढ़ाकर सीधे पांच हजार रूपए कर दिया गया है। यह सीधे तौर पर 20 गुना की वृद्धि है। इस मौके पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ​विकाश कुमार, पूर्व विधानसभा ​अमित कुमार, पूर्व छात्रसंघ सचिव चेतन पंत, दीपक रावत, ​दीपक राणा, ​प्रमोद कुमार, ​दीपांशू, पीयूष चंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...