हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की हिम्मतपुर बैजनाथ ग्राम सभा में भाजपा नेता विकास भगत ने सोमवार को स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर अपनी बात रखी। विकास भगत ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए जा सकते हैं, लेकिन सवालों के साथ तथ्य और प्रमाण भी सामने रखे जाने चाहिए। विकास भगत ने कहा कि मतदाता सूची से अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया का विरोध करने के बजाय इसे तथ्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए। इस दौरान प्रधान कमल बेलवाल, त्रिलोक निगलटिया, मनोहर बेलवाल, किशन सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह बिष्ट, भुवन सिंह बिष्ट, राहुल बेलवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kashipur News: ए...