हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर के प्राचीन श्रीरामचंद्र मंदिर में हरियाली तीज से रक्षाबंधन तक पारंपरिक झूला उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर व्यवस्थापक पंडित विवेक चंद शास्त्री ने बताया कि 15 अगस्त को हरियाली तीज के अवसर पर भगवान श्री सीता-राम एवं राधा-कृष्ण का विशेष अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद प्रभु को हरे वस्त्र धारण कराकर विधि-विधान के साथ हिंडोले में विराजमान कराया जाएगा। उत्सव के दौरान प्रतिदिन संध्या के समय भगवान का भव्य श्रृंगार होगा और श्रद्धालु हिंडोले में विराजमान स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे। रक्षाबंधन के बाद हिंडोले हटाकर दोनों गर्भगृहों में जन्माष्टमी के लिए सिंहासन तैयार किए जाएंगे। पंडित शास्त्री ने बताया कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व पर ठाकुर जी पुन: सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। यह भी पढ़ें- H...