हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी से रुद्रपुर और किच्छा मार्गों पर चलने वाली इंटर सिटी बसों का संचालन यात्रियों की भारी कमी के कारण परिवहन निगमों के लिए घाटे का सौदा हो रहा है। इंटर सिटी बस यूनियन, हल्द्वानी के संरक्षक एचबी तिवारी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सिडकुल क्षेत्र से कई उद्योगों के पलायन और कर्मचारियों की संख्या घटने के कारण बसों की औसत ऑक्यूपेंसी घटकर 40 प्रतिशत से भी कम रह गई है। इससे निजी इंटर सिटी बसों के साथ उत्तराखंड और यूपी परिवहन निगम की बसों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिससे प्रतिमाह प्रति वाहन औसत संचालन महज 2400 किमी तक सिमट गया है। इसके अलावा हल्द्वानी और रुद्रपुर नगरों में बसों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से संचालकों को लगातार नो पार्किंग की ...