हल्द्वानी, जुलाई 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल जिले की 60 ग्राम पंचायतों में बुधवार को उपप्रधान पद चुन लिये गए। इनमें 17 गांवों में मतदान कराना पड़ा, जबकि 43 गांवों में निर्विरोध उपप्रधान चुन लिये गए। हल्द्वानी विकासखंड की 60 ग्राम पंचायतों में चुना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एडीओ पंचायत एलएस ग्वाल ने बताया कि हल्द्वानी की 17 ग्राम पंचायतों नयागांव कटान, देवलातल्ला, हल्दूपोखरा नायक, कुंवरपुर, रामड़ीआन सिंह, कमलुवागांजा मेहता, हिम्मतपुर बैजनाथ, बज्यूनिया हल्दू, बेड़ापोखरा, हाथीखाल, लछमपुर, जयपुर खीमा, किशनपुर सकुलिया, बमेठाबंगर केशव, दुर्गापालपुल परमा, चोरगलिया आमखेड़ा, हल्दूचौड़ जग्गी में एक से अधिक दावेदार होने के कारण मतदान कराकर उपप्रधान का चुनाव हुआ, जबकि 43 गांवों में निर्विरोध चुने गए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: ह...