हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन और 9 अक्टूबर के प्रांतीय सम्मेलन से ठीक पहले व्यापारियों के सबसे बड़े मंच में ही हिसाब-किताब का सवाल खड़ा हो गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की हल्द्वानी महानगर इकाई की निर्वाचित टीम ने बुधवार को प्रांतीय संगठन से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया। महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा और महामंत्री मनोज जायसवाल ने करीब 3.50 लाख रुपये के सदस्यता शुल्क के आय-व्यय का हिसाब नहीं मिलने का आरोप लगाया। पदाधिकारियों का आरोप है कि धनराशि के लेखा-जोखा को लेकर जिला और प्रदेश नेतृत्व से लगातार जानकारी मांगी गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। प्रदेश कार्यकारिणी को भी मामले से अवगत कराने के बावजूद कार्रवाई न होने का दावा किया गया। इसके बाद महानगर टीम ने सामू...