हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बनने की चाह हो तो मुश्किलें भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। ये पंक्तियां हल्द्वानी के सेवालय एनजीओ में स्वरोजगार का प्रशिक्षण ले रहे मूकबधिर व दृष्टिबाधित बच्चों पर सटीक बैठती है। ये बच्चे अपने हुनर से भविष्य को संवारने में लगे हैं। हल्द्वानी के सेवालय एनजीओ में ये विशेष बच्चे सिलाई, हस्तशिल्प और सजावटी सामान बनाने का हुनर सीख रहे हैं। संस्था में कुल 27 बच्चे को ट्रेनिंग दी जा रही है। संचालक रोहित जोशी के नेतृत्व में आठ सदस्यों की टीम बच्चों को हुनरमंद बनाने में जुटी है। संचालक के मुताबिक सेवालय में बच्चों को सिलाई के साथ हस्तशिल्प और घरों को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। बच्चे अपनी मेहनत और रचनात्मकता से आकर्षक वस्तुएं तैया...