Haldwani News: हल्द्वानी में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 1.40 लाख की ठगी
हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र स्थित पंचशील कॉलोनी निवासी एक महिला को साइबर ठगों ने घर बैठे कमाई का लालच देकर 1.40 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर पहले रेस्टोरेंट रिव्यू के छोटे टास्क पूरे करने पर कुछ पैसे दिए, जिससे महिला का भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने अधिक मुनाफे का झांसा देकर विभिन्न पेड और रिपेयर प्लान के नाम पर ऑनलाइन माध्यम से कुल 1.40 लाख रुपये जमा करवा लिए। जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी, तो ठगों ने 30 हजार रुपये और भेजने का दबाव बनाया। जिसके बाद ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर पोर्टल और 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मुखानी कोतवाल सुशील जोशी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.