हल्द्वानी, नवम्बर 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शहर की बढ़ती प्यास बुझाने के लिए तैयार 21 करोड़ रुपये की योजना खुद जमीन के इंतजार में अटक गई है। शीशमहल में प्रस्तावित 26 एमएलडी क्षमता के नए फिल्टर प्लांट का टेंडर हुए एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन निर्माण की नींव तक नहीं रखी जा सकी है। वजह वन भूमि का हस्तांतरण न होना है। जल निगम और वन विभाग के बीच भूमि संबंधी प्रक्रिया पूरी नहीं होने का खामियाजा शहरवासियों को उठाना पड़ रहा है। हालत यह है कि पुराने प्लांटों की घटती क्षमता और रोजाना 15 एमएलडी पानी की कमी के बीच नई परियोजना का इंतजार लंबा होता जा रहा है। हल्द्वानी की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए जल निगम को करीब 154 करोड़ रुपये की योजना की मंजूरी मिली है। इसके तहत नई पेयजल लाइनें बिछाने के साथ फिल्टर प्लांटों का निर्माण और पुरानी लाइनों...