हल्द्वानी, जुलाई 17 -- Haldwani News: देवेन्द्र रौतेला हल्द्वानी। नगर निगम अपनी व्यावसायिक संपत्तियों का विस्तार करने जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बनी निगम की दुकानों को दोमंजिला किया जाएगा। इससे दुकानदारों को अतिरिक्त जगह मिलेगी और निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

हल्द्वानी में दुकानें हल्द्वानी के अलग-अलग क्षेत्रों में नगर निगम की 1250 दुकानें हैं। इनमें कपड़ा, जूता, इलेक्ट्रॉनिक, स्टेशनरी और खाद्य सामग्री से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। जगह की कमी से व्यापारी अतिरिक्त गोदाम या शोरूम नहीं खोल पा रहे हैं। उन्हें भंडारण और बिक्री दोनों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए निगम ने कवायद शुरू कर दी है। किरायेदार व्यापारियों से दो मंजिला निर्माण को लेकर प्रस्ताव मांगे गए हैं।

आवेदन प्रक्रि...