Haldwani News: हल्द्वानी में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत
हल्द्वानी, अगस्त 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में शनिवार आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को दिन भर जारी रहा। लगातार हो रही रिमझिम फुहारों के कारण मौसम सुहावना हो गया। बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली है। रविवार को दिनभर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एएस नैन के अनुसार फिलहाल मौसम का यह मिजाज यूं ही बना रहेगा। आगामी दिनों में भी हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.