हल्द्वानी, जुलाई 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। शनिवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश के बाद गौला नदी में सिल्ट की मात्रा अत्यधिक बढ़ गई है। इस कारण शीतलाहाट फिल्टर प्लांट को होने वाली पानी की आपूर्ति को मजबूरन बंद करना पड़ा है। इस रुकावट के कारण रविवार सुबह काठगोदाम, नई बस्ती, दमुवाढूंगा, गौला बैराज क्षेत्र सहित आसपास के कई बड़े इलाकों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। हालांकि, शनिवार शाम को जलापूर्ति सामान्य बनी रही। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता सतीश बिष्ट ने बताया कि नदी का पानी साफ होते ही फिल्टर प्लांट को दोबारा शुरू कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया है कि यदि स्थिति सामान्य होने में अधिक समय लगता है, तो प्रभावित इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा。

पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत हल...