Haldwani News: हल्द्वानी में एक सप्ताह में 93 अंक उछला एक्यूआई
हल्द्वानी, नवम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली पर हुई आतिशबाजी से शहरों की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई। हल्द्वानी में एक सप्ताह के भीतर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 अंक बढ़कर 189 पहुंच गया। वहीं, नैनीताल में भी पिछले साल की तुलना में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के दिन हल्द्वानी में एक्यूआई 189 और नैनीताल में 117 दर्ज किया गया। हल्द्वानी के लिए राहत की बात यह रही कि पिछले चार वर्षों में इस बार दीपावली पर सबसे कम प्रदूषण दर्ज किया गया। वर्ष 2023 में यहां का एक्यूआई 223 था, जो 2024 में घटकर 192 और 2025 में 194 रहा। इस तरह वर्ष 2023 की तुलना में इस बार एक्यूआई 34 अंक कम रहा। इसके विपरीत नैनीताल में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। वर्ष 2025 में यहां एक्यूआई 111...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.