हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। दीपावली और धनतेरस के इस त्योहारी सीजन में कुमाऊं के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र हल्द्वानी में ऑटोमोबाइल सेक्टर की चांदी रही है। लोगों ने दोपहिया से ज्यादा कारों की खरीद पर सबसे अधिक जोर दिया है। परिवहन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 6 नवंबर से 11 नवंबर के बीच हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में कुल 271 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ। इनमें कारों की संख्या 136 और दोपहिया की 86 रही। आमतौर पर त्योहारों में दोपहिया वाहनों (स्कूटर-बाइक) की बिक्री सबसे आगे रहती है, लेकिन इस बार के आंकड़ों ने नया ट्रेंड पेश किया है। बाजार से स्पष्ट संकेत मिले हैं कि परिवार के साथ सफर को सुगम बनाने के लिए कारों के प्रति लोगों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। आरटीओ प्रशासन डॉ. गुरदेव सिंह का कहना है कि कमर्शियल और प...